फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: भाकियू ने शनिवार को नहीं होने दिया काम

विज्ञापन
विज्ञापन
-नहर पर पुल बनाने की कर रहे मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोतवाली देहात। ग्राम बरुकी में सर्विस रोड पर नहर के पुल के निर्माण की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सड़क पर कोई भी काम नहीं होने दिया। कार्यालय में तालाबंदी होने के कारण एनएचएआई के कर्मचारी कार्यालय में भी काम नहीं कर पाए।
विज्ञापन

शुक्रवार को धरना समाप्त हो गया लेकिन भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने निर्माण कार्य को पूरी तरह रोक दिया। धरने का नेतृत्व कर रहे भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि जब तक एक ओर नहर पर निर्माण कार्य शुरू नहीं होगा तब तक सड़क पर काम नहीं करने दिया जाएगा। शनिवार को भाकियू कार्यकर्ता पूरा दिन सड़कों पर दौड़ते रहे कि कहीं कार्य तो शुरू नहीं हुआ। एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर सत्येंद्र पांडे ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी महोदय को सूचित किया है जिस पर जिलाधिकारी ने किसानों के प्रतिनिधि से बात कर मामले में बीच का रास्ता निकालने की बात कही है। नहर पर एक ओर सिंचाई विभाग का साइफन बना है जिसे तोड़ने के लिए सिंचाई विभाग की अनुमति की आवश्यकता है। साथ ही यदि साइफन को तोड़ा जाता है तब किसानों के समक्ष सिंचाई का संकट गहरा सकता है। सर्विस रोड पर एक ओर पुल बनाने का अप्रूवल मिल चुका है। ओवरब्रिज का कार्य समाप्त होने के तुरंत बाद पुल का निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें