फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: किसान से अभद्रता पर भाकियू ने किया हंगामा

विज्ञापन
धामपुर के अफजलगढ़ सिंचाई खंड धामपुर में धरना देकर प्रर्दशन करते भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
किसान से अभद्रता पर भाकियू ने किया हंगामा
विज्ञापन

धामपुर। मुरादाबाद सिंचाई विभाग में कार्यरत अवर अभियंता कमलेश कुमार व एसडीओ प्रतीक सिन्हा की ने एक किसान के ट्रैक्टर की चाबी निकालकर उसे जेल भिजवाने की धमकी दे डाली। इस मामले की सूचना पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार रात अफजलगढ़ सिंचाई खंड धामपुर के कार्यालय में जमकर हंगामा किया। मामला बढ़ता देख आरोपी अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के बीच जाकर माफी मांगी और विवाद को खत्म कराया।
तहसील अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार गांव भिक्कावाला निवासी किसान ट्रैक्टर के माध्यम से नहर के पानी से फसल की सिंचाई कर रहा था। इस दौरान सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने उसके ट्रैक्टर की चाबी निकालकर उसके साथ अभद्रता की। किसान की सूचना पर भाकियू कार्यकर्ता सिंचाई विभाग में पहुंचे और आरोपी अधिकारियों को हटाने की मांग पर अड़ गए। जब विभाग के अधिकारियों ने सुध नहीं ली तो कार्यकर्ताओं ने धरना शुरू कर दिया। दोनों अधिकारियों को कार्यकर्ताओं के बीच लाया गया। एआईडी के एसडीओ धनंजय सिंह के हस्तक्षेप कर मामले को शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में अधिकारियों ने माफी मांग कर विवाद को खत्म किया। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष कविराज, संजीव कुमार, मदन राणा, ठाकुर विजय पाल सिंह, आनंदपाल सिंह चौहान, चौधरी रामकुमार सिंह, विशाल चौधरी, विजय जैन, रूपेश कुमार, अशोक कुमार आदि रहे। वहीं, अधिकारियों ने लगे आरोपों को गलत बताया। उनका कहना है कि बड़ी नहर से पानी निकालकर सिंचाई करने पर रोक है। किसान को ऐसा करने से रोका गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें