फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमा कटौती बंद कराने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बीमा कटौती बंद कराने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

बिजनौर। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल वित्त एवं लेखाधिकारी से मिला। इस दौरान उन्होंने साल 2014 के बाद नियुक्त शिक्षकों की सामूहिक बीमा कटौती को बंद करने की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को नौबहार सिंह के नेतृत्व में एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा सत्यपाल तोमर से मिला। इस दौरान उन्होंने जनपद में 31 मार्च 2014 के बाद नियुक्त शिक्षकों के सामूहिक बीमा कटौती को बंद करने की मांग रखी। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि सामूहिक बीमा का लाभ शिक्षकों को देने वाली संस्था की ओर से करार समाप्त किया जा चुका है। लेकिन अभी तक बीमा के नाम पर शिक्षकों के वेतन से 87 रुपये काटे जा रहे हैं। जिसके चलते पदाधिकारियों ने शिक्षकों का आठ वर्षों का कटौती का पैसा ब्याज सहित वापस दिलाने की मांग की। इसके आगे कहा कि उन्हें भी बीमा कवर उपलब्ध कराया जाए। मृतक शिक्षकों को उक्त बीमा का लाभ देते हुए उनके आश्रितों को सहायता भी उपलब्ध कराई जाए। जिसके बाद लेखा अधिकारी ने मांग को उचित स्थान तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर गुलशन गुप्ता, राम अवतार सिंह, सुरेश कुमार, गंगा राम, चरण सिंह, अनिल कुमार, सनी चौहान, केडी आर्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें