चांदपुर तहसील में भाकियू के धरने को संबोधित करते वक्ता।
- फोटो : अमर उजाला
चांदपुर में बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर किसान तीसरे दिन भी तहसील में जमे रहे। रामस्वरूप की अध्यक्षता और कल्याण सिंह के संचालन में धरने के तीसरे दिन वक्ताओं ने कहा कि गन्ना भुगतान नही होने के कारण किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। गन्ना भुगतान नहीं होने पर 12 जनवरी को तहसील में महापंचायत होगी जिसमें आंदोलन की रूपरेखा तैयार होगी। धरने पर लुधियान सिंह, कुलदीप सिंह, रामपाल सिंह, अशोक कुमार, राकेश प्रधान, उस्मान अहमद, शीशपाल सिंह, ऋषिपाल सिंह, नरेश कुमार, सुखदेव सिंह, इंद्रपाल सिंह, कल्याण सिंह, अर्जुन सिंह, कपिल कुमार, मलखान सिंह, महाराज सिंह, छतरपाल सिंह रहे।