फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में ही मिलेंगी बेहतर चिकित्सा सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
गांवों में ही मिलेंगी बेहतर चिकित्सा सुविधाएं
विज्ञापन

धामपुर। गांवों के बीमार लोगों का अब उपचार कराने के लिए अब बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। विकास विभाग की ओर से क्षेत्र की नौ ग्राम पंचायतों में प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्रों के भवनों का निर्माण कराया जा रहा है। नवंबर माह के अंत इन सभी संबंधित ग्राम पंचायतों में प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्रों के भवनों का निर्माण पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख क्षमा हेमलता चौहान ने बताया कि सरकार की ओर से गांवों में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने के लिए कार्य किया जा रहा है। अब बीमार लोगों का गांवों में ही संचालित सरकारी अस्पतालों में बेहतर उपचार मिल सकेगा। क्षेत्र की कलाली, टपरौला, तीबड़ी, मनोहरवाली, भूतपुरी, हाफिजाबाद, दौलतपुर, भिक्कावाला और रामसहायवाला पंचायतों में स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीण दिनेश कुमार, नीरज कुमार ने बताया अब तक इन पंचायतों में आज तक सरकारी अस्पताल नहीं था। यहां के लोगों को धामपुर, मुरादाबाद, मेरठ, बिजनौर, दिल्ली, देहरादून, चंडीगढ़ आदि शहरों में उपचार कराने के लिए जाना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें