फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सुपरवाइजरों के भरोसे धामपुर परियोजना

विज्ञापन
विज्ञापन
दो सुपरवाइजरों के भरोसे धामपुर परियोजना
विज्ञापन

धामपुर। पिछले आठ सालों में आंगनबाड़ी में सुपरवाइजरों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताआें का प्रमोशन व रिक्त पदों पर भर्ती न होने से विभागीय कार्य प्रभावित हैं। धामपुर समन्वित बाल विकास परियोजना में 14 सुपरवाइजरों के पद सृजित हैं, लेकिन वर्तमान में केवल दो ही सुपरवाइजरों के भरोसे ही परियोजना का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र में 97 ग्राम सभाएं हैं, इनमें करीब 305 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। नियमानुसार प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर एक-एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और एक-एक सहायिका की तैनाती होनी चाहिए। इन 305 आंगनबाड़ी केंद्रों में से वर्तमान में 297 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। इन आंगनबाड़ी केंद्रों को संचालित करने के लिए 305 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के स्थान पर 261 और 284 सहायिकाओं के स्थान पर केवल 247 सहायिकाएं ही कार्यरत हैं। 21 मिनी आंगनबाड़ी केंद्र भी संचालित है।ं इन सभी केंद्रों पर करीब 24 हजार के आसपास लाभार्थी पंजीकृत हैं। प्रभारी परियोजना अधिकारी हेमलता सैनी का कहना है कि कई बार संगठन के माध्यम से सुपरवाइजरों के प्रमोशन किए जाने की मांग को उठाया जा चुका है, लेकिन सरकार की तरफ से ध्यान नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें