नजीबाबाद। नगर के गैस कारोबारी रोहितराज एवं खेमचंद को गाजियाबाद में बेस्ट बिहेवियर कस्टमर अवार्ड प्रदान किया गया।
नजीबाबाद गैस सर्विस के स्वामी आदर्श नगर निवासी रोहित राज, प्रबंधक खेम सिंह को गाजियाबाद में बेस्ट बिहेवियर कस्टमर अवार्ड प्रदान किया गया। जिसमें उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इंडेन एरिया कार्यालय नोएडा की ओर से वरिष्ठ बसपा नेता स्व. हरिराज सिंह के पुत्र रोहितराज को पहले भी सम्मानित किया जा चुका है।