हर वर्ग तक पहुंचा योजनाओं का लाभ : लीना
नजीबाबाद। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग के व्यक्ति तक पहुंचा है। भाजपा सरकार ने प्रदेश का बहुमुखी विकास किया। किसान पंचायत में भाजपा की प्रांतीय पार्षद लीना सिंघल ने यह बात कही। मंडावली के गांव शेखुपुरा आलम में आयोजित किसान पंचायत में उन्होंने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि भाजपा सरकार की जन धन योजना, आयुष्मान योजना, किसान सम्मान निधि योजना, उज्ज्वला योजना से लोगों को लाभ पहुंचा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव की तैयारियों में जुटने और लोगों को पार्टी की नीतियों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष नीलम कर्णवाल, बूथ अध्यक्ष मोहित कुमार, जोनी अग्रवाल को पार्टी का पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सतीश कुमार, प्रधान भगीरथ सिंह, नौबहार सिंह, मनोज, जगदीश, संजय कुमार, चंद्रभान, नीरज, मंजू, संजना, सुनीता, डॉ. ओमप्रकाश, दुष्यंत कर्णवाल, रतन सिंह, अशोक कर्णवाल आदि मौजूद रहे।