फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड प्रवेश परीक्षा : सामान्य ज्ञान, हिंदी के प्रश्नों से बढ़ेगा स्कोर

विज्ञापन
बिजनौर में केपीएस इंटर कॉलेज परीक्षा केद्र से बीएड की प्रवेश परीक्षा देकर बाहर आते परीक्षार्थी। - फोटो : रामपुर कोड़री में कुत्ते के हमले में घायल सुनीता।
विज्ञापन
बिजनौर। जनपद के नौ परीक्षा केंद्रों पर रविवार को उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड-2026 दो पालियों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को अपेक्षाकृत आसान बताया।
विज्ञापन

परीक्षार्थी निखिल तोमर ने कहा कि हिंदी और सामान्य ज्ञान के प्रश्न अच्छे रहे। साहित्य विषय के अनुच्छेद आधारित प्रश्न भी आए। सभी प्रश्न उनकी तैयारी के अनुरूप थे, जिससे उन्हें प्रश्नपत्र हल करने में आसानी हुई।
परीक्षार्थी विशाल कुमार ने बताया कि प्रश्नपत्र संतुलित था और उन्होंने निर्धारित समय के भीतर सभी प्रश्न हल कर लिए। वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

परीक्षार्थी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पहले प्रश्नपत्र में सामान्य ज्ञान के प्रश्न प्रमुख रहे। कुछ प्रश्नों को समझने में समय लगा, लेकिन अधिकांश प्रश्न सहज थे। उन्होंने अच्छी रैंक आने की उम्मीद जताई।
जिला विद्यालय निरीक्षक जयकरन यादव ने बताया कि सुबह की पाली में सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक परीक्षा आयोजित की गई। इसमें पंजीकृत 4272 अभ्यर्थियों में से 3686 उपस्थित रहे, जबकि 586 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक चली, जिसमें 4272 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 3697 उपस्थित और 575 अनुपस्थित रहे। सभी
परीक्षा केंद्रों पर सुबह आठ बजे से ही अभ्यर्थियों की सघन जांच शुरू कर दी गई थी। प्रवेश से पूर्व अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों और प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में परीक्षा कराई गई। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रशासनिक एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें