फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कुरान की हिदायतों पर अमल कर बनें मुकम्मल इंसान

विज्ञापन
विज्ञापन
जामा मस्जिद में दीनी इजलास का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। दीनी इजलास में उलमा ने कुरान की हिदायतों पर अमल कर मुकम्मल इंसान बनने की सलाह दी। उलमा ने मुसलमानों को नेकी और इंसानियत के रास्ते पर चलकर बुराइयों से बचने को कहा।

जामा मस्जिद में मुफ्ती मो. गुफरान के नेतृत्व में दीनी और सामाजिक इजलास आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि मौलाना खलीलुर्रहमान सज्जाद नोमानी ने कुरान की रोशनी में जिंदगी गुजारने की सलाह दी। किताबों की जगह मोबाइल ने ले ली है, जिससे समाज में भटकाव आ रहा है। उन्होंने रोजा, नमाज और कुरान के अमल को जिंदगी में ढालने की सलाह दी।
विज्ञापन

कारी अब्दुल वासित की तिलावत से शुरू हुए इजलास में मुफ्ती अरशद ने नात-ए-पाक पढ़ी। मुल्क और दुनिया में अमनो अमान, बीमारों को शिफा और मुल्क में खुशहाली की सामूहिक दुआओं के साथ इजलास खत्म हुआ।
विज्ञापन

मौलाना मो. ईसा की अध्यक्षता और इब्ने हसन के संचालन में आयोजित दीनी इजलास में मुफ्ती सुलेमान, मुफ्ती इसरार, मुफ्ती अरशद कासमी, मौलाना इम्तियाज, मौलाना हाशिम, मुफ्ती अब्दुल्लाह, असलम कासमी, मौअज्जम खां, आसिफ अली मुत्तकी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें