फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: रोडवेज डिपो पर 55 प्रतिशत हुआ सुंदरीकरण कार्य, यात्रियों के बैठने की व्यवस्था की

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण सहकारी संघ (यूपीआरएनएसएस) की ओर नजीबाबाद रोडवेज पर 55 प्रतिशत सुंदरीकरण कार्य कर लिया गया है। जल्द ही रोडवेज डिपो आकर्षक नजर आएगा। निर्माण कंपनी का 15 सितंबर तक रोडवेज डिपो पर सुंदरीकरण कार्य पूरा करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

उत्तराखंड सीमा से लगे प्रदेश के नजीबाबाद रोडवेज डिपो पर मुख्यमंत्री हब योजना के तहत सुंदरीकरण कार्य शुरू किया जा रहा है। यूपीआरएनएसएस की ओर से नजीबाबाद रोडवेज डिपो को आकर्षक बनाने सहित कई विकास कार्य किए जाने प्रस्तावित है। रोडवेज डिपो पर सुंदरीकरण कार्य शुरुआत में धीमी गति से हुआ, जिस कारण यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। निर्माण कंपनी के भवन परिसर में सुंदीकरण कार्य में तेजी आई है। यात्रियों के बैठने की व्यवस्था सहित शीशे लगाकर एसी से लैस करने का कार्य प्रगति पर है। डिपो पर करीब 55 प्रतिशत सुंदरीकरण कार्य हो गया है।
उधर, डिपो भवन परिसर में बैठने की व्यवस्था होने से यात्रियों को राहत मिली है। जल्द ही नजीबाबाद डिपो भवन आकर्षक रूप में दिखेगा।

यात्रियों को मिलेगा स्वच्छ वातावरण
रोडवेज डिपो पर यात्रियों को स्वच्छ वातावरण मिलेगा। सुंदरीकरण कार्य के साथ रोडवेज डिपो को हरा भरा बनाना योजना में शामिल है। जिसके तहत रोडवेज डिपो को आकर्षक पौधों से सजाया जाएगा।
विज्ञापन


उप्र राजकीय निर्माण सहकारी संघ की ओर से रोडवेज डिपो पर सुंदरीकरण कार्य किया जा रहा है। 15 सितंबर तक विकास कार्य पूरा करने का लक्ष्य है। यात्रियों को कोई परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। - राजेश कुमार, एआरएम, रोडवेज डिपो नजीबाबाद।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें