बिजनौर। अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज खेल प्रतियोगिताओं के लिए ट्रायल हुए। जिनमें सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। चयनित खिलाड़ी अब मंडल स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे।
शनिवार को चयन समिति के अध्यक्ष एडीएम वित्त अरविंद कुमार के निर्देशन और क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह की देखरेख में जिला स्तरीय ट्रायल हुए। विभिन्न खेलों में हिस्सा लेकर कर्मियों ने दमखम दिखाया। 45 साल से कम उम्र वाली टीम में बैडमिंटन के लिए शिवम तोमर, क्रिकेट में अमित कुमार और रीगल कुमार, पावर लिफ्टिंग में अंकित पवार, शतरंज में मोहम्मद रुमान और आकृष्ट पांडेय को चुना गया। वालीबॉल में रोहित कुमार, कबड्डी में देवेंद्र और रवि कुमार, एथलेटिक्स में जाहिद अंसारी, मोनवीर सिंह और हिमांशु का चुना गया। जबकि 45 वर्ष से अधिक में क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह और विपुल सिंघल को बैडमिंटन के लिए चुना गया। कबड्डी में सुनील कुमार और महिला टीम के लिए टेनिस में रीता शर्मा शामिल रहीं।