नजीबाबाद में निगरानी समिति बैठक में बोलते ईओ सुरेंद्र प्रताप।
- फोटो : NAZIBABAD
‘दायित्वों के प्रति गंभीर रहें निगरानी समिति सदस्य’
नजीबाबाद। नगरपालिका परिषद के ईओ सुरेंद्र प्रताप ने निगरानी समिति सदस्यों को दायित्वों के प्रति गंभीर रहने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रवासी श्रमिकों को गंभीरता के साथ चिह्नित करने और स्वास्थ्य के प्रति जानकारी रखने की सलाह दी।
डीएम के निर्देश पर शुक्रवार को ईओ सुरेंद्र प्रताप सिंह ने नगरपालिका परिषद सभागार में शुक्रवार को पर्यवेक्षक विपिन चौहान, अनिल कुमार की उपस्थिति में निगरानी समिति सदस्यों को उनके दायित्व बताए। ईओ ने समिति द्वारा किए गए कार्य की समीक्षा कर उनकी कर्मठता की सराहना की। उन्होंने कोविड-19 संक्रमण दौर में निगरानी समिति सदस्यों से प्रवासी श्रमिकों और बाहर से आने वाले लोगों पर पैनी निगाह रखने की सलाह दी। सभा में बीएमसी हसीनुद्दीन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, नगरपालिका सदस्य और कर्मचारी उपस्थित रहे।
नजीबाबाद में समिति बैठक में भाग लेते निगरानी समिति सदस्य।- फोटो : NAZIBABAD