फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मोबाइल का प्रयोग करते हुए बरतें सतर्कता, 1930 पर करें शिकायत

विज्ञापन
विवेकानंद महाविद्यालय दरबाड़ा चांदपुर में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस पाठशाला में
विज्ञापन
चांदपुर। विवेकानंद महाविद्यालय दरबाड़ा चांदपुर में बृहस्पतिवार को अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित पुलिस की पाठशाला में मुख्य अतिथि पुलिस क्षेत्राधिकारी देश दीपक सिंह ने विद्यार्थियोंं को मोबाइल का प्रयोग करते समय सतर्कता बरतने की सीख दी।
विज्ञापन

उन्होंने छात्र-छात्राओं व स्टाफ को कानून की बुनियादी जानकारी, साइबर अपराध, महिला सुरक्षा और पुलिस सेवाओं के बारे में बताया। कहा कि आपातकालीन स्थिति में डायल 112 पर कॉल करने से पुलिस 10 मिनट में मौके पर पहुंच जाती है। 181 वूमेन हेल्पलाइन व 1090 जैसे नंबरों की भी जानकारी दी, जो महिलाओं की सुरक्षा के लिए सक्रिय हैं। उन्होंने बताया कि महिला शक्ति केंद्र, पिंक बूथ और महिला सुरक्षा टीम महिलाओं की सहायता के लिए कार्यरत हैं। पुलिस आपके सहयोग के लिए हर समय तत्पर है। साइबर क्राइम के संदर्भ में उन्होंने कहा कि अगर कोई घटना घटती है तो सबसे पहले 1930 नंबर पर कॉल करके सूचना दें और फिर स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज कराएं। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियोंं से यातायात सुरक्षा नियम का पालन करने पर जोर दिया। संचालन रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शेर सिंह कटारिया ने किया। कार्यक्रम में अकूल कुमार, सृष्टि त्यागी, शाहीन, दीपक कुमार, भूदेव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें