कासमपुरगढी में अफजलगढ़ ब्लाक की न्याय पंचायत हरेवली के 12 गांवों के नवगठित बढ़ापुर ब्लाक में जोड़ देने से संबंधित गांवों के ग्रामीणाें ने सोमवार को बीडीओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया ।
अफजलगढ़ से काटे गए इन गांवों को इसी ब्लाक में जोड़ने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इस न्याय पंचायत के यह सभी 12 गांव अब तक तो ब्लाक मुख्यालय से 15 किमी दूर थे। नए ब्लाक बढ़ापुर से जुड़ने पर इन गांवों के लिए ब्लॉक मुख्यालय 15 के स्थान पर 70 किमी दूर हो जाएगा। वह भी वनों के भीतर से होकर जाने वाले मार्गो से। गांव कुराली, शाहनगर, चंपतपुर चकला, खिजरपुर, वीरभानवाला, वाजिदपुर, शहजादपुर, कंदला, मघपुरी, हरेवली, हरेवला, चौहडवाला आदि गांव के लोग अफजलगढ़ ब्लाक पर एकत्र हुए।इन लोगों का कहना है कि जिले में बढापुर नए ब्लाक के रूप में गठित ह़ुआ है। इसकी उनहें खुशी है। पर अफसोस इस बात का है कि हरेवली न्याय पंचायत के जो 12 गांव अब तक अफजलगढ़ ब्लाक में शामिल रहे है। पर अधिकारियों ने इन सभी 12 गांवों को अफजलगढ़ ब्लाक से काट कर बढ़ापुर ब्लाक में जोड़ दिए है। यह गलत है।
उन्होंने चेताया कि यदि उनकी मांग नहीं मानी गई तो आंदोलन होगा। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। प्रदर्शनकारियों में दर्शन सिंह , हरिदत्त ,इन्द्रजीत ,रामसिह ,मौ हारून ,ओमप्रकाश शर्मा ,उदयवीर सिह ,सुरेश कुमार ,ताराचंद,अजय कुमार आदि रहे। बीडीओ ने कहा कि यह मामला उच्च स्तर का है। फिर वे उनकी समस्या का निदान कराने का प्रयास करेंगे।