कोतवाली देहात में ब्लॉक कार्यालय पर प्रदर्शन करते बीडीसी सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के कोतवाली देहात में बीडीसी सदस्यों ने एक सफाई कर्मचारी पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए ब्लॉक परिसर में हंगामा किया। सफाई कर्मचारी व एडीओ के खिलाफ नारेबाजी की।
बीडीओ ने किसी तरह मामला शांत कराया। ब्लॉक प्रमुख पूनम चौधरी व अन्य सफाई कर्मचारियों का आरोप है कि गांव हुसैनाबाद में तैनात एक सफाई कर्मचारी ड्यूटी पर जाने के बजाए ब्लॉक में रहकर ही दूसरे कर्मचारियों से वसूली करता है। इस पर बीडीसी सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया।
एडीओ पंचायत अजमल ने उक्त सफाई कर्मचारी को दूसरे गांव में भेजने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।
आरोप है सफाई कर्मी ने एक महिला बीडीसी व उसके पति से अभद्रता की। बीडीओ प्रदीप कुमार ने मामला शांत कराया। इस मौके पर प्रदीप चौधरी, मंगली, रानी, सरोज देवी, गुलशन, पूनम, बबीता, कविता, प्रभान मनोज आदि मौजूद रहे।