फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से स्कूटी सवार बीबीए के छात्र की मौत, मां घायल

विज्ञापन
स्योहारा। मृतक अयान अंसारी का फाइल फोटो
विज्ञापन
- ईद मिलकर लौट रहा था परिवार, घर का इकलौता बेटा था अयान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
स्योहारा। सड़क हादसे में 20 वर्षीय बीबीए के छात्र अयान अंसारी की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
क्षेत्र के ग्राम मंसूर सराय पिथापुर निवासी अयान अंसारी रविवार को अपनी मां के साथ स्कूटी से सहसपुर स्थित अपनी नानी के घर ईद मिलने गया था। देर रात करीब नौ बजे वह अपनी मां के साथ वापस स्योहारा लौट रहा था। उसी समय उसके पिता अनवर अंसारी आगे बाइक से जा रहे थे। बताया जाता है कि ग्राम महमूदपुर के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से अयान की स्कूटी अचानक टकरा गई, जिससे स्कूटी सवार अयान और उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तुरंत उपचार के लिए मुरादाबाद के हायर सेंटर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान अयान ने दम तोड़ दिया, जबकि उसकी मां का इलाज जारी है। अयान अंसारी मुरादाबाद के एक कॉलेज में बीबीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह अपने परिवार का इकलौता बेटा था और उसकी एक छोटी बहन है। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सोमवार दोपहर गमगीन माहौल में अयान को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। गांव में शोक की लहर है और हर आंख नम नजर आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें