फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: चीन निर्मित मांझे से कटी गर्दन, बीबीए का छात्र घायल

Sat, 28 Jan 2023 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। गणतंत्र दिवस पर चिन निर्मित मांझे की चपेट में आने से बीबीए का छात्र घायल हो गया। मांझे से उसकी लगभग आधा इंच गर्दन कटने से वह रक्त रंजित हो गया। प्रतिबंधित चीन निर्मित मांझा बाजारों में चोरी छुपे बेचे जाने से अनेक लोग घायल हो रहे हैं।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस और वसंत पंचमी पर जमकर चीन निर्मित मांझे की बिक्री हुई। मोहल्ला वाहिद नगर निवासी मनजीत सिंह का 20 वर्षीय पुत्र हरमन दीप सिंह गुरुद्वारे के निकट फ्लाईओवर पर बाइक से जा रहा था। अचानक चीन निर्मित मांझे की चपेट में युवक की गर्दन आ गई। ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी देहरादून का बीबीए के छात्र हरमन दीप के गर्दन में लगभग आधा इंच गहरा जख्म होने से वह रक्त रंजित हो गया। परिजनों ने तत्काल युवक को उपचार दिलाया। हरमन के पिता मनजीत सिंह ने अपने परिवार के साथ थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी।
प्रशासन की उदासीनता से लगातार चीन निर्मित मांझे से दुर्घटनाएं होने पर चिंता व्यक्त करते हुए हरमन के परिजनों ने मांझे की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की। उधर, थाना प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि चीन निर्मित मांझे की बिक्री रोकने के लिए लगातार पतंग विक्रेताओं पर छापे मारे जा रहे हैं। यदि पतंग विक्रेताओं पर चीन निर्मित मांझा पकड़ा जाता है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें