फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बैटरी चोरी का खुलासा, दो गैंगस्टर समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। कोतवाली रोड स्थित पेट्रोल पंप यार्ड में खड़े ट्रकों से 11 बैटरियां चोरी करने का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दो गैंगस्टर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से चोरी की बैटरियां और वारदात में प्रयुक्त कार बरामद की है। तीनों आरोपियों पर बिजनौर व मुजफ्फरनगर में चोरी व गैंगस्टर समेत कई प्राथमिकी दर्ज हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के आदर्शनगर कॉलोनी निवासी राहुल कुमार सिंह ने 27 अगस्त को प्राथमिकी में बताया कि कोतवाली मार्ग पर गांव फजलपुर तबेला स्थित पेट्रोल पंप के यार्ड में खड़े ट्रकों से 11 बैटरियां चोरी हो गई। शनिवार को पुलिस ने तीन आरोपियों मो. नदीम निवासी खिसटपुरी थाना नजीबाबाद, अब्बास निवासी जोगीरम्पुरी और अजीम निवासी रायपुर थाना नगीना देहात को बिजनौर रोड से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 23-24 अगस्त की रात 12 बैटरियां चुराई थीं, एक वहीं गिरकर टूट गई। छह बैटरियां 12,500 रुपये में बेच दी थीं। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि आरोपी नदीम पर 11 और अब्बास के खिलाफ दस मुकदमे दर्ज हैं। दोनों मुजफ्फनगर के गैंगस्टर भी हैं। उधर सीओ आकांक्षा गौतम ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें