बिजनौर में शुक्रवार रात बैराज मार्ग पर दो ट्रकों के एक्सल टूटने से मार्ग पर वाहनों का आवागमन प्रभावित हो गया और कई किमी लंबा जाम लग गया। पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाकर यातायात सुचारु कराया।
रात करीब दो बजे बैराज रोड पर दो ट्रक बिजनौर की ओर आ रहे थे। सड़क खराब होने के कारण दोनों ट्रकों के एक्सल टूट गए और ट्रक सड़क पर ही खड़े करने पड़े। इससे वाहनों को निकलने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिली और वाहनों की लंबी लाइन सड़क पर लगने लगी।
देखते ही देखते कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। कई घंटे तक जाम लगा जा रहा और वाहन किसी तरह रेंगते हुए अपने गंतव्यों को पहुंचे। सात बजे पुलिस ने दोनों ट्रकों को मार्ग से हटवाकर यातायात सुचारु कराया।