नांगल सोती- बरकातपुर शुगर मिल का चैन में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ करते मिल अधिकारी एव
नांगल सोती। उत्तम शुगर मिल बरकातपुर में रविवार को विधि-विधान के साथ पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ हो गया। मिल अधिकारियों एवं किसानों ने चैन में गन्ना डालकर सत्र की शुरुआत की। मिल में पहले गन्ना लाने वाले किसान हुए सम्मानित उत्तम शुगर मिल बरकातपुर में पंडित राजेंद्र प्रसाद ने पूजा-अर्चन की और अखंड पाठ का आयोजन किया गया। मिल के एमडी के पुत्र जय अदलखा, संयुक्त अध्यक्ष नरपत सिंह राठौर, एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, सीओ सुनील कुमार सिंह, महाप्रबंधक वित्त आशीष बंसल, आसवनी उपाध्यक्ष जेपी त्रिपाठी और अतेंद्र शर्मा एवं किसानों ने मिल चेन में गन्ना डालकर शुभारंभ किया। मिल में सबलपुर बीतरा निवासी सतपाल सिंह बैलगाड़ी से, चमरौला निवासी कुसुम देवी पत्नी राजवीर सिंह ट्रैक्टर ट्रॉली से और रानीपुर क्रय केंद्र से चालक मोनू गन्ना लेकर सबसे पहले पहुंचे। मिल को पहले गन्ना आपूर्ति करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया। दो दिन से मिल में चल रहे गुरु नानक देव साहिब के अखंड पाठ के समापन पर लंगर भी आयोजित किया गया।