फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंसल की कविताओं को बिग बी ने सराहा

Fri, 11 May 2018 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
मुंबई में विकास की किताब का विमोचन करते अमिताभ बच्चन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में महानायक अभिताभ बच्चन के व्यक्तित्व की खूबियों ने शहर के उद्यमी विकास बंसल को उनका आत्मीय प्रशंसक बना दिया है कि बच्चन की नई फिल्म ‘102 नॉट आउट’ पर बंसल ने 30 कविताएं लिख दीं। मुंबई में अमिताभ ने विकास बंसल को आमंत्रित कर उनकी लिखी कविताओं के संग्रह का विमोचन किया। बंसल  ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में घर बैठे जैकपोट में दो बार अमिताभ के सवाल का जवाब देकर तीन-तीन लाख रुपये जीत चुके हैं। 
विज्ञापन

शहर की नई बस्ती निवासी नरेंद्र कुमार बंसल के पुत्र विकास वर्ष 1992 में नागपुर यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के वक्त बिग बी के फैन बन गए। जून 2017 में सौम्या जोशी के गुजराती नॉवेल पर ‘102 नॉट आउट’ फिल्म बनाने की      घोषणा हुई। ट्रेलर देखने के बाद उन्होंने पहली कविता लिखी।      पूरी फिल्म पर आधारित 30 कविताएं लिख डालीं। पांच मई  को अमिताभ बच्चन ने उन्हें मुंबई अपने जुहू स्थित बंगले ‘जनक’ पर आमंत्रित कर उनके कविता      संग्रह का विमोचन किया। बकौल विकास बिग बी बोले कितना लिखते हो भैय्या, एक फिल्म की कहानी पर इतनी कविताएं     लिखना आसान नहीं है। बाबूजी(हरिवंशराय बच्चन) कहते थे कि लिखना चाहिए, इससे मन हल्का और शांत होता है।  
इस दौरान निर्देशक उमेश शुक्ला ने भी बंसल के कविता लेखन प्रस्तुति की सराहना की। बच्चन से बंसल के आत्मिक जुड़ाव की शुरुआत तब हुई, जब उन्होंने उनकी फिल्म तीन और पिंक के लिए कुछ कविताएं लिखीं। 4 जून 2016 को बच्चन ने उन्हें पत्नी पूजा बंसल और बच्चों के साथ मुंबई बुलाया। अंधेरी के मिट्ठीबाई ऑडिटोरियम में फिल्म तीन की ट्रेलर लॉंचिंग पर उनकी कविता पढ़ी। बिग बी ने ट्विटर और फेसबुक पर भी करोड़ों प्रशंसकों से ये कविताएं शेयर कीं। फिल्म     तीन की डीवीडी पर बंसल की कविता छापी गई। गीता नगरी निवासी विकास के मित्र विजय शर्मा बताते हैं कि बंसल को कविता लिखने का शौक राजकीय इंटर कॉलेज में पढ़ाई के समय से है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें