नजीबाबाद के बैंक शाखा के गेट पर खाता धारकों की भीड़।
- फोटो : NAZIBABAD
लॉकडाउन के बाद बैंकों और वाहनों में भीड़
नजीबाबाद। कोविड-19 संक्रमण बढ़ने के बावजूद सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ बढ़ती ही जा रही है। बैंक और यात्री वाहनों में सोशल डिस्टेंसिंग की परवाह किए बिना नागरिक भीड़ के साथ चल रहे हैं।
दो दिन लॉकडाउन के बाद सोमवार को सवेरे से ही बैंकों के बाहर भीड़ लगनी शुरू हो गई। हालांकि बैंक के भीतर सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा गया। यही स्थिति नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग पर चलने वाले डग्गामार वाहनों में यात्रियों के बीच रही। शासन की गाइडलाइन और पुलिस की सख्ती के बावजूद लोग मास्क लगाने में लापरवाही कर रहे हैं।