बैंककर्मी निकला कोरोना पॉजिटिव
नगीना। शुक्रवार दोपहर आई कोरोना रिपोर्ट में भारतीय स्टेट बैंक की नगीना शाखा के एक कर्मचारी पॉजिटिव निकला है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार भारतीय स्टेट बैंक की मंडी मॉल गंज में स्थित शाखा के एक कर्मचारी की एक जुलाई को कोरोना जांच हुई थी। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में बैंक कर्मचारी कोरोना संक्रमित निकला। तहसीलदार हामिद हुसैन ने बताया की कोरोना संक्रमित निकलने वाला बैंक कर्मचारी नगर के मोहल्ला विश्नोई सराय में एक मकान में रहता है। बैंक शाखा के आसपास मंडी मॉल गंज के एरिया को सील करने के अलावा मोहल्ला विश्नोई सराय के एरिया को भी बल्लियों से सील कर दिया गया है। उन्होंने बताया की कोरोना संक्रमित बैंक कर्मचारी को इलाज के लिए स्वाहेड़ी भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि बैंक के सभी कर्मचारियों की भी कोरोना जांच कराई जाएगी।