फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी ः कैश की किल्लत पर फूटा ग्राहकों का गुस्सा

Wed, 30 Nov 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हल्दौर में बैंक पर हंगामा करते ग्राहक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

हल्दौर। एक हजार और पांच सौ के नोटबंदी के बाद से बैंकों में कतार में लगना लोगों के दिनचर्या में शामिल हो गया है। मंगलवार को भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में उपभोक्ताओं के बीच धक्कामुक्की हुई। इस आपाधापी में एक ग्राहक के पैर की हड्डी टूट गई। रकम नहीं मिलने से खफा लोगों ने भारतीय स्टेट बैंक का चैनल तोड़ दिया। पुलिस ने भीड़ को समझाबुझाकर स्थिति पर काबू पाया।
विज्ञापन


मंगलवार को हल्दौर में स्थित भारतीय स्टेट बैंक के बाहर कड़ाके की ठंड में भी उपभोक्ताओं की सुबह से ही लंबी लाइनें लग गई। सुबह दस बजे बैंक खुलते ही उपभोक्ताओं में कैश के लिए धक्कामुक्की शुरू हो गई। धक्कामुक्की के दौरान मोहल्ला खेड़ा निवासी सोनू के पैर की हड्डी टूट गई। इसी बैंक में सतनाम कौर का सोने का कुंडल बैंक के बाहर गिर गया। स्थिति बेकाबू होते देख सुरक्षा गार्डों ने बैंक का चैनल बंद कर दिया। इससे खफा लोगों ने बैंक का चैनल तोड़ दिया। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह शांत कर कैश वितरण कार्य शुरू करवाया। इस बीच कांस्टेबल शिव सिंह को बाहर पड़ा कुंडल मिल गया। उसने वह कुंडल उठाकर महिला को सौंप दिया।   उधर, मैनेजर सुनील कुमार थापा ने कहा कि व्यवस्था को सुचारु बनाने की पूरी कोशिश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें