नगीना। तहसीलदार हामिद हुसैन ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक शाखा के 13 कर्मचारियों की कोरोना जांच करा कर सभी को होम क्वांरटीन करा दिया गया है। उन्होंने बताया की शुक्रवार की दोपहर इस बैंक शाखा के एक कर्मचारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद बैंक शाखा को बंद करा दिया गया था। उन्होंने बताया कि सभी कर्मचारियों की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही बैंक को खोलने पर विचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोरोना पॉजिटिव निकलने वाले बैंक कर्मचारी जिस मकान पर किराए पर रहता था, उस मकान में रहने वाले व्यक्ति की भी कोरोना जांच कराई गई है। कोरोना पॉजिटिव आने वाले बैंक कर्मचारी ने जिन दो मेडिकल स्टोर से अपने लिए दवाई ली थी, उनकी भी कोरोना जांच रविवार को कराई जाएगी।