फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बैंक शाखा प्रबंधक पर अभद्रता का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली देहात। बैंक शाखा प्रबंधक पर किसानों के साथ अभद्रता का आरोप लगाते हुए भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक ने आरोपों को निराधार बताते हुए उल्टे भाकियू कार्यकर्ताओं पर ही अभद्रता का आरोप लगाया। देर शाम दोनों पक्षों में समझौता हो गया और धरना समाप्त हो गया। कोतवाली देहात स्थित भारतीय स्टेट बैंक में ग्राम नरैनी निवासी रमजानी द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड बनवाया गया था। क्रेडिट कार्ड की जानकारी करने मंगलवार को भाकियू कार्यकर्ता बैंक पहुंचे। आरोप है कि शाखा प्रबंधक ने भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता की और उन्हें बैंक से बाहर निकल जाने के लिए कहा। इस पर दोनों पक्षों में बहस हो गई जिसके बाद भाकियू कार्यकर्ता ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी बलजीत सिंह के नेतृत्व में बैंक के बाहर धरने पर बैठ गए। बाद में शाम छ बजे दोनों पक्षों में समझौता हो गया। शाखा प्रबंधक द्वारा किसानों की समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया गया इसके बाद धरना समाप्त हो गया। इस संबंध में शाखा प्रबंधक का कहना है कि उन्होंने किसी के साथ कोई अभद्रता नहीं की। मामला समाप्त हो गया है। धरना देने वालों में अब्दुल गफ्फार, इमरान मलिक, रामभजन सिंह, गुरुवचन, सौवीर सिंह, धर्मवीर सिंह, रहीसुद्दीन, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें