फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: उफन रही बान नदी, पानीपत-खटीमा हाईवे पर पानी ही पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
- सड़क पर बह रहे पानी से राहगीरों को पार कराने के लिए लगाई गई है ट्रैक्टर-ट्राॅली और बुग्गी
विज्ञापन

- दस रुपये प्रति यात्री हो रही वसूली

संवाद न्यूज एजेंसी
कोतवाली देहात (बिजनौर)। बान नदी उफान पर है, जिसका पानी पानीपत-खटीमा हाईवे पर बह रहा है। सड़क पर पानी आने से वाहन चालक बेहद परेशान हैं। उधर, यात्रियों को बान नदी के पानी से पार कराने के लिए ट्रैक्टर ट्राॅली और बुग्गी लगाई हैं, जो यात्रियों से पैसे वसूल कर रहे हैं।
पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर विनायक कॉलेज के निकट स्थित बान नदी के पुल पर पानी ऊपर से बह रहा है। लगभग तीन फीट तक सड़क पर पानी बह रहा है। इस कारण वाहन चालक गहरे पानी में निकलने को मजबूर हैं। रविवार को कई वाहन गहरे पानी में बंद हो गए, जिन्हें धक्का मार कर निकालना पड़ा। विनायक कॉलेज के निकट सड़क पर बेहद कीचड़ हो गया है। हालांकि, कार्यदायी संस्था की ओर से एक ओर पाइप डालकर पानी की निकासी कराई गई, लेकिन प्रयास नाकाफी रहा और पानी लगातार बह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बूढ़े बाबा के मेले की भीड़, बुग्गी वालों की मौज

ग्राम महेश्वरी जट में बूढ़े बाबा की दोयज का मेला रविवार को शुरू हुआ। मेले में भारी भीड़ जुट रही है। मेले में बिजनौर की ओर से आने के लिए लोगों को बान नदी पार करके आना पड़ता है। ऐसे में दर्जन भर से अधिक बुग्गी और ट्रैक्टर सवारियों को नदी से पार उतारने का काम कर रहे हैं। इसके एवज में बुग्गी वाले 10 रुपये प्रति सवारी वसूल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें