फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइविंग लाइसेंस बनने पर लगी रोक हटी

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्राइविंग लाइसेंस बनने पर लगी रोक हटी
विज्ञापन

बिजनौर। शासन के निर्देश पर छह से 14 अगस्त तक ड्राइविंग लाइसेंस पर लगाई गई रोक हटा ली गई है। सोमवार को फिर से ड्राइविंग लाइसेंस बनने शुरू हो गए हैं। अफसरों की मानें तो अब एक दिन में केवल 60 ही ड्राइविंग लाइसेंस बनाये जाएंगे, जबकि लॉकडाउन से पूर्व एक दिन में 300 तक लाइसेंस बनाए जाते थे।
विज्ञापन

कोरोना के कारण अब तक जिले में दो बार ड्राइविंग लाइसेंस बनने पर रोक लगाई जा चुकी है। शुरुआत में तो 24 मार्च से लेकर 31 मई तक और दूसरे छह से 14 अगस्त तक लाइसेंस नहीं बनाये गए थे। सोमवार से एआरटीओ कार्यालय में फिर से लाइसेंस बनने शुरू हो गए हैं। एआरटीओ प्रशासन प्रणव झा के अनुसार अब किसी भी प्रकार का ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होता है। इसके बाद स्लॉट मिलने पर ही निर्धारित तिथि को एआरटीओ कार्यालय पहुंचना होता है। वहां पर टेस्ट में पास होने पर पूरा डाटा परिवहन मुख्यालय लखनऊ को ऑनलाइन ही ट्रांसफर किया जाता है। वहां से ड्राइविंग लाइसेंस बनकर संबंधित आवेदक के पते पर पहुंचता है। शासन ने ड्राइविंग लाइसेंस बनाने पर छह से 14 अगस्त तक रोक लगा दी थी, जो सोमवार को हटा ली गई। सोमवार को फिर से लाइसेंस बनाने की सुविधा शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें