गुब्बारे उड़ाकर दिया मतदान का संदेश
नजीबाबाद। एनआईआईटी में छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर और गुब्बारे उड़ाकर लोगों को मतदान करने का संदेश दिया।
एनआईआईटी में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरुकता रैली निकाली गई। संस्थान की डायरेक्टर डॉ. विधु द्विवेदी और प्राचार्या डॉ. नीलावती ने हरी झंडी दिखाकर छात्र-छात्राओं की रैली को रवाना किया। छात्र-छात्राओं ने संस्थान और आस-पास के क्षेत्रों में रैली निकालकर स्लोगनों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने आसमान में गुब्बारे छोड़कर मतदान करने का संकल्प लिया। संस्थान के प्रबंध निदेशक अवनीश अग्रवाल ने कहा कि मतदान हमारा संवैधानिक अधिकार है। सभी मतदाताओं को मतदान में भाग लेना चाहिए।
इस अवसर पर डॉ. राम किशोर सिंह, डॉ. पीसी राम, जसवंत सिंह, संदीप नेगी, प्रदीप कुमार, डॉ. चंचल कुमार, फयाजुर्रहमान, रविकांत सिंह, अनिल कुमार, दीपा सिंह, शादमा परवीन, मनीषा गुप्ता, सपना वर्मा, शिखा राठी आदि मौजूद रहे।