फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू का चक्का जाम स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू का चक्का जाम स्थगित
विज्ञापन

बिजनौर। शनिवार को भाकियू का होने वाला चक्का जाम स्थगित कर दिया गया है। किसानों ने केंद्र सरकार से वार्ता के बाद यह निर्णय लिया है। अब जिले में भी चक्का जाम नहीं होगा।
विज्ञापन

कृषि कानूनों सहित अनेक मांगों को लेकर भाकियू ने शनिवार दोपहर 12 से तीन बजे तक चक्का जाम का एलान किया था। इसके लिए पदाधिकारी व कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर किसानों से वार्ता कर रहे थे। ब्लॉकवार चक्का जाम के स्पॉट निर्धारित कर दिए गए थे। किसानों से भी उनके गांवों के आगे चक्का जाम के बारे में कहा जा रहा था, लेकिन शीर्ष नेतृत्व ने अब चक्का जाम स्थगित कर दिया है। भाकियू के जिला मीडिया प्रभारी संदीप त्यागी के अनुसार अभी चक्का जाम स्थगित कर दिया गया है। शनिवार को 11 पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल ज्ञापन देगा। बताया कि गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन जारी है। इसमें हिस्सा लेने के लिए जिले से भी लगातार किसान जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें