फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू का हल क्रांति आंदोलन स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू का हल क्रांति आंदोलन स्थगित
विज्ञापन

बिजनौर। नागरिकता संशोधन कानून पर जिले भर में हुए उपद्रव को देखते हुए भाकियू ने 21 दिसंबर को होने वाले हल क्रांति आंदोलन को स्थगित कर दिया है। 23 दिसंबर को चौधरी चरण सिंह जयंती पर लगने वाला किसान दिवस भी बहुत छोटे स्तर पर लगाया जाएगा। इस बार मेले का आयोजन नहीं किया जाएगा। गन्ना मूल्य न बढ़ने के खिलाफ किसानों ने जिला मुख्यालय पर 21 दिसंबर को हल आंदोलन करने का एलान किया था। भाकियू जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह का कहना है कि किसान संगठन कानून व्यवस्था बनाने में पूरी तरह जिला प्रशासन के साथ है। 23 दिसंबर को चौधरी चरण सिंह जयंती पर किसान मेला लगाने की तैयारी की जा रही थी। लेकिन बस बड़े आयोजन को रद्द कर दिया गया है। जिला मुख्यालय पर ही प्रशासन की अनुमति पर विकास भवन में किसान दिवस पर छोटी सी गोष्ठी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें