परीक्षा केंद्र के बाहर खड़े छात्र व परिजन
- फोटो : अमर उजाला
यूपी बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू हो गईं। बागपत में विभिन्न केंद्रों पर पहली पाली में हाईस्कूल की हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा को लेकर जहां परीक्षार्थियों ने कड़ी मेहनत की हुई थी, लेकिन 25 से 30 छात्रों में कुछ छात्र ऐसे भी थे जिनकी कड़ी मेहनत किसी काम न आ सकी। जब ये छात्र निर्धारित किए गए परीक्षा केंद्र पर पेपर देने पहुंचे, इन्हें यह कहकर केंद्र के अंदर तक भी नहीं घुसने दिया कि इनके प्रवेश पत्र प्रमाणित नहीं हैं।
यह भी पढ़ें: Brain Hemorrhage: SP दिनेश सिंह ने बुखार में तय किया था 1600 किमी. का सफर, हालत गंभीर, हाल जानने पहुंचे आईजी
मामला जनता वैदिक इंटर कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर हुआ। यहां तारा हाईस्कूल बड़ावद के छात्रों का भी परीक्षा केंद्र हैं। इस कॉलेज के एक-दो नहीं बल्कि 25 से 30 छात्र-छात्राएं परीक्षा केंद्र के बाहर खड़े होकर पेपर दिलवाने जाने की गुहार लगाते रहे, लेकिन न तो केंद्र अधीक्षक के द्वारा कोई सुनवाई हुई और न ही उस कॉलेज से समस्या का निस्तारण हुआ जहां से इन्होंने दसवीं के फार्म भरे थे।
परीक्षा से वंचित रहने वाले छात्र छात्राओं का कहना था कि उन्होंने पूरी फीस भी भरी हुई है और उनके पास रोल नंबर भी है। इसी कॉलेज के जब 120 छात्रों को परीक्षा दिलवा दी गई तो फिर उन्हें क्यों नहीं?