फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जिले में जमकर बरसे बदरा, फसलों के लिए मुफीद बनी बारिश

Mon, 19 Jun 2023 02:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

- जिले में रविवार तड़के बरसा 33 एमएम पानी, तापमान में हुई गिरावट
- बारिश पड़ने से कुछ घंटे ही गर्मी से मिली राहत
विज्ञापन
यूपी में बिपरजॉय का असर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जिले में रविवार तड़के बदरा जमकर बरसे। बिजनौर में 33 एमएम बारिश दर्ज की गई। यह बारिश फसलों के लिए मुफीद मानी जा रही है। जिससे किसानों को काफी हद तक राहत मिली। हालांकि बारिश के बाद लोगों को कुछ घंटे ही गर्मी से राहत मिली। धूप निकलते ही लोग फिर गर्मी में बिलबिला उठे। जबकि तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई।

विज्ञापन


जिले में रविवार को तड़के करीब ढाई बजे से मौसम खराब हो गया था। हवा के हल्के-हल्के झोंके चल रहे थे। कुछ देर बाद ही हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। तड़के करीब चार बजे तेज बारिश हुई। जिले में रुक-रुककर करीब तीन घंटे बारिश हुई। बारिश पड़ने से सुबह मौसम सुहावना हो गया था। कुछ घंटे के लिए गर्मी से राहत मिली। मगर दिन चढ़ते ही सूरज का तेज भी बढ़ गया। सुबह नौ बजे आसमान में सूर्य बादलों की ओट से बाहर निकला। जिससे गर्मी बढ़ गई।

हालांकि बारिश से तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है कि अगले एक सप्ताह में बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हवा और बारिश से बाधित हुई बिजली व्यवस्था
जिले के कई इलाकों में हवा और बारिश की वजह से बिजली व्यवस्था बाधित हुई। कई घंटे घरों की बिजली गुल रही। जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। विद्युत निगम की टीम ने हवा की वजह से हुए फाल्ट को ठीक कराया। इसके बाद बिजली व्यवस्था पटरी पर आई।

 बारिश पड़नेे से किसानों को मिली राहत
बारिश पड़ने से जहां लोगों को गर्मी से बहुत राहत मिली, वहीं सिंचाई के अभाव में सूख रही फसलों के लिए यह बारिश संजीवनी साबित होगी। यह पशु चारे के लिए बहुत लाभदायक है। बारिश के बाद किसान बड़ी मात्रा में पशु चारे की बुवाई कर लेंगे। गन्ने की फसल के लिए भी इस समय बहुत लाभकारी है। अच्छी बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे।
 
बारिश पड़ने से फसलों को हुआ फायदा
बारिश से लोगों को तपती गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली है। फसलों के लिए भी यह बारिश वरदान साबित हुई। किसान मदन, राजपाल, वीरेंद्र, विजय, राजेश ने बताया कि बारिश गन्ने की फसल के लिए बहुत फायदेमंद है। साथ ही इससे पशुओं के चारे के लिए की बुवाई भी आसान हो गई है। गन्ने व चारे की फसलों के अलावा धान की बुवाई के लिए इस समय वर्षा बहुत जरूरी है।

आम, जामुन की फसल के लिए बारिश लाभकारी
 रविवार को तड़के शुरू हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। दोपहर तक गर्मी का अहसास नहीं हुआ। मगर बाद में तेज धूप निकलने की वजह से दोबारा गर्मी का अहसास हुआ। किसान नफीस, राहत, दिलशाद, अनीस, फिरासत बताया कि यह बारिश आम, जामुन, गन्ने व चारे की फसलों के लिए लाभकारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें