उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक किसान की रविवार सुबह निर्मम हत्या कर दी गई। बताया गया कि किसान अपने खेतों की रखवाली कर रहा था, इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उसे रस्सियों से बांधकर मौत के घाट उतार दिया। किसान की हत्या के बाद हत्यारोपी पास में ही मौजूद किसान के ट्रैक्टर को लूट ले गए हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं किसान की मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।