फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचएआई निर्माण इकाई की उदासीनता से ग्रामीणों में रोष

विज्ञापन
नजीबाबाद के श्रवणपुर क्षेत्र में खस्ताहाल गड्ढायुक्त हाईवे। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
खस्ताहाल हाईवे, अधिकारी उदासीन
विज्ञापन

नजीबाबाद। फोरलेन हाईवे निर्माण इकाई की उदासीनता और मिट्टी के अवैध खनन से गड्ढायुक्त खस्ताहाल मार्ग दुर्घटनाओं का कारण बन चुका है। पूर्व ग्राम प्रधान और श्रवणपुर के कारोबारियों द्वारा मुख्यमंत्री पोर्टल और जिला प्रशासन से निर्माण इकाई की उदासीनता की शिकायत की है।
ग्राम पंचायत श्रवणपुर के पूर्व प्रधान कृष्णदेव, राजकुमार सिंह, पंकज कुमार, मगन, राजपाल ने मुख्यमंत्री पोर्टल, जिला और स्थानीय प्रशासन को फोरलेन निर्माण के दौरान श्रवणपुर मुख्य बाजार क्षेत्र से गुजर रहे मार्ग की खस्ताहाल स्थिति के प्रति एनएचएआई अधिकारियों की उदासीनता से अवगत कराया है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान और क्षेत्रीय कारोबारियों का आरोप है कि फोरलेन निर्माण के दौरान हाइवे यातायात के लिए श्रवणपुर क्षेत्र में दिए गए मार्ग पर गहरे गड्ढे और धूल होने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। धूल से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। एनएचएआई अधिकारियों से कई बार शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। इस संबंध में पूर्व ग्राम प्रधान ने एसडीएम को भी शिकायतीपत्र सौंपा। एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने पूर्व ग्राम प्रधान और कारोबारियों की शिकायत को गंभीरता से लेकर एनएचएआई के डिप्टी प्रोजेक्ट डायरेक्टर बीपी पाठक से तत्काल सुरक्षित आवागमन व्यवस्था कराने को कहा।
उधर, प्रोजेक्ट इंप्लिमेंट यूनिट के प्रोजेक्ट डायरेक्टर बीपी पाठक, प्रोजेक्ट मैनेजर रूपचंद ने श्रवणपुर क्षेत्र में हाईवे आवागमन के वैकल्पिक मार्ग पर मार्ग के गड्ढे भरवाने के लिए इपीसी कॉंट्रेक्टर को निर्देश देने की जानकारी दी। एनएचएआई अधिकारियों ने हाईवे आवागमन मार्ग को समतल कराने का कार्य शुरू किए जाने का भी दावा किया।
विज्ञापन

सड़क हादसे में तीन लोगों की हो चुकी है मौत
नजीबाबाद। फोरलेन हाईवे निर्माण कार्य और क्षेत्र में एक कॉलोनी निर्माण के लिए बड़े पैमाने पर मिट्टी भरान से श्रवणपुर, बाजोपुर तथा आसपास का क्षेत्र धूल प्रदूषण से प्रभावित है। मिट्टी के अवैध खनन में शाम ढलते ही तड़के तक ट्रैक्टर-ट्रॉलियां दौड़नी शुरू हो जाती हैं। बाजोपुर क्षेत्र में ही चार अप्रैल को मिट्टी खनन की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर बलरामपुर से हरिद्वार जा रही स्कॉर्पियो में सवार तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि एक महिला की हालत अभी भी गंभीर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें