फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू बस ने बाइक को रौंदा, दो युवकों की मौत

Tue, 13 Nov 2018 12:19 AM IST
अमर उजाला/बिजनौर
विज्ञापन
कोतवाली देहात के गांव गारोपुर के पास पलटी रोडवेज की बस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर/कोतवाली देहात में बिजनौर रोड पर रोडवेज बस अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। दोनों लोग नर्सिंगहोम से घर लौट रहे थे।  प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के दौरान बाइक   सहित दोनों बस के नीचे आ गए। उनकी बाइक भी बस में फंस कर काफी दूर तक खिसकती चली गई। लोगों ने पुलिस को हादसे की    सूचना देने के बाद दोनों को निकालने के लिए बस को पलट दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को अस्पताल भेजवाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर  दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गड्ढे के कारण बस अनियंत्रित होकर    बाइक से टकर्राई। प्रत्यक्षदर्शियों      के अनुसार बाइक सवार हेलमेट   नहीं पहन रखा था।   
विज्ञापन

 नगीना के मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी लालसराय निवासी निकेता उर्फ निक्की शर्मा (32) पत्नी दीपक शर्मा व सुमेंदर सिंह (28) पुत्र चिरंजी सिंह बाइक से सोमवार की रात घर लौट रहे थे। गांव गारवपुर भट्ठेे के सामने पहुुंचने पर सामने से आ रही बस की चपेट में आकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बस के नीचे दबे लोगों को निकालने के लिए लोगों ने बस को पलट दिया। इसके बाद घायलों को जिला अस्पताल के लिए भेजवाया। वहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। कोतवाली देहात के थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार के अनुसार बस में सवार कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ। सभी यात्रियों को सकुशल बाहर निकालकर उनके घर पर भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक दोनों एक प्राइवेट नर्सिंगहोम में काम करते थे। ड्यूटी करने के बाद वे घर लौट रहे थे।  दुर्घटना के बाद चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। पुलिस के अनुसार बस बिजनौर से नगीना जा रही थी।  एआरएम विनोद कुमार मौर्य मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

बस की चपेट में आकर युवक की जान गई
वहीं बिजनौर में मेरठ के थाना मवाना निवासी ग्राम किशनपुर निवासी सुरेंद्र कुमार (35) पुत्र लखमी चंद बिजनौर से अपने घर वापस जाने के लिए बिजनौर में रोडवेज बस स्टेंड पर बस की इंतजार कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक बस की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार सुरेंद्र के पास से शादी का कार्ड मिला है। कार्ड में 19 नवंबर को वहां के एक बैंक्वेट हॉल में शादी होना छपा है। वह अपने किसी परिचित की शादी का कार्ड बांटने आया था। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। इसके अलावा बिजनौर के मोहल्ला खत्रियान निवासी सुरेंद्र सिंह बाइक से बैराज रोड स्थित एक कार्यालय पर किसी काम से गया था। वाहन के चपेट में आने से उसका पैर कुचल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें