फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुर्वेदिक काढ़े से मजबूत होगी रोग प्रतिरोधक क्षमता

विज्ञापन
विज्ञापन
आयुर्वेदिक काढ़े से मजबूत होगी रोग प्रतिरोधक क्षमता
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना की संभावित तीसरी लहर से लोगों को बचाने के लिए कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वालों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयु रक्षक किट बांटी जाएंगी। मरीजों को इस किट में काढ़े से लेकर च्यवनप्राश तक मिलेगा। दस हजार से अधिक रोगियों के लिए किट आई हैं। कई जगह राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय पर यह किट बंटने भी लगी हैं।
जिले में कोरोना का वर्तमान में एक केस है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग हर स्थिति के लिए तैयार है। संक्रमित मरीजों के लिए किट आदि की पहले ही व्यवस्था की जा चुकी है। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका रोगी की रोग प्रतिरोधक क्षमता की होती है। काफी लोग शुगर, बीपी आदि के शिकार होते हैं और ऐसे लोगों को कोरोना ज्यादा नुकसान पहुंचाता है। लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयुर्वेदिक आयु रक्षक किट बांटी जाएंगी। इस किट में अणु तेल, आयुष क्वाथ, संशमनी वटी, च्यवनप्राश आदि होता है। ये दवाई गिलोय व अन्य औषधीय गुणों वाले पौधों से तैयार की गई हैं। इनसे मरीजों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी। हर पैकेट में एक व्यक्ति का 20-20 दिन का कोर्स होता है। प्रत्येक राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय को वितरण के लिए 500-500 पैकेट दिए गए हैं। कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वालों को ये किट दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने खूब पिया था काढ़ा
कोरोना की पहली लहर के बाद से ही लोगों में काढ़ा आदि पीने के लिए काफी जागरुकता आ गई थी। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए लोगों ने दुकानों से खरीदकर भी खूब काढ़ा पिया। उस दौरान गिलोय की भी मांग बहुत बढ़ गई थी। जिले में से तो वनों से गिलोय की तस्करी तक होने लगी थी। आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. विमल कुमार के अनुसार सभी पीएचसी पर आयु रक्षक किट उपलब्ध करा दी गई हैं। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए ये किट दी जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें