बिजनौर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूकता रैली निकालती छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में छात्र-छात्राएं नारे, स्लोगन की तख्ती के माध्यम से नागरिकों को जागरूक करते चल रहे थे। जागरूकता रैली का शुभारंभ सीडीओ डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी और सीएमओ डॉ. एमएम अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। रैली में जीआईसी, जीजीआईसी, आरजेपी और केपीएस कालेज के छात्र छात्राएं परिवार नियोजन से संबंधित इश्तहार बांटते हुए तथा नारे व स्लोगन के माध्यम से नागरिकों को जागरूक करते चल रहे थे। जागरूकता रैली जिला अस्पताल से शुरू होकर जजी चौक, शास्त्री चौक, नगरपालिका चौक व रोडवेज बस स्टेंड से होती हुई सीएमओ कार्यालय पर समाप्त हुई। रैली में एसीएमओ (आरसीएच) पीआर नायर, आलोक वर्मा, मनोज शर्मा, मो. इकबाल, रूबी रानी और कॉलेज के शिक्षक शिक्षिकाएं आदि मौजूद रहे।