राम मंदिर निर्माण में सहयोग के लिए किया जागरुक
नजीबाबाद। विहिप के नेतृत्व में हिंदू संगठनों ने श्रीराम मंदिर निर्माण धन संग्रह अभियान में नगर में भव्य जागरुकता रैली निकाली। उधर मालिनी नगर शिवाजी शाखा ने आदर्शनगर में रैली निकालकर धर्म प्रेमियों को मंदिर निर्माण में सहयोग के लिए जागरुक किया।
विहिप के बैनर तले श्रीराम मंदिर निर्माण धन संग्रह अभियान जागरुकता रैली रेलवे स्टेशन शिव मंदिर से पूजन के साथ शुरू हुई। मुख्य अतिथि आरएसएस के प्रचार प्रमुख मयंक मयूर, विहिप के विभाग संगठन मंत्री अरविंद कुमार ने कहा कि राम मंदिर निर्माण का स्वप्न साकार होने से राष्ट्र में नई चेतना है। उन्होंने मंदिर निर्माण में बढ़-चढ़कर देशवासियों से सहयोग की अपेक्षा की।
मुख्य अतिथि ने विहिप के प्रखंड अध्यक्ष मलखान सिंह, नगर अध्यक्ष नवनीत चतुर्वेदी, अभियान प्रमुख कोमल कुमार, नगर संयोजक बजरंगदल पुखराज सिंह, प्रखंड संयोजक दीपक तोमर, अंशुल मेहरा, विपिन महेंद्रा, नरेंद्र मारवाड़ी, भाजपा नेता राजीव अग्रवाल, तरुण राजपूत, राजन टंडन गोल्डी, संदीप तायल, आशु अग्रवाल, पंकज शर्मा, विक्रांत चौधरी, निशिथ ऐरन, पंकज वर्मा, मनमोहन सिंह की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर जागरुकता बाइक रैली का शुभारंभ किया। रेलवे स्टेशन से शुरू हुई रैली विभिन्न मार्गों से होती हुई टीला मंदिर पहुंची। चौक बाजार होते हुए बिहारी के तिराहे पर आकर चतुर्वेदी प्रतिष्ठान पर संपन्न हुई। रैली में विशाल माहेश्वरी, मनोज कुमार, अतुल रुहेला, प्रफुल्ल वशिष्ठ, आशीष राजपूत, जितेंद्र राजपूत, दीपक कुमार, द्रवित कुमार, यशमोहन उपस्थित रहे।
उधर मालिनी नगर शिवाजी शाखा की ओर से रितेश सैन, नरेश कुमार, रूपेश कुमार, महेश मलिक के नेतृत्व में श्रीराम मंदिर निर्माण धन संग्रह जागरुकता रैली सीकेआई चौराहे से आरंभ होकर आदर्शनगर, लालूवाला धनौरा होते हुए ग्रीनवैली जाकर समाप्त हुई। रैली के माध्यम से श्रीराम जन्म भूमि अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण में सहयोग के लिए समाज को जागरुक किया गया।
नजीबाबाद के आदर्शनगर में शिवाजी शाखा ने निकाली धन संग्रह जागरुकता रैली।- फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद में विहिप के नेतृत्व में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए धन जुटाने का संकल्प लेते कार्यकर?- फोटो : NAZIBABAD