नजीबाबाद चीनी मिल को सर्वश्रेष्ठ चीनी मिल का पुरूस्कार दिलाने वाली टीम को जीएम दानवीर सिंह ने कि?
- फोटो : NAZIBABAD
चीनी मिल को पुरस्कार दिलाने वाली टीम सम्मानित
नजीबाबाद। चीनी मिल नजीबाबाद के प्रधान प्रबंधक दानवीर सिंह ने सर्वश्रेष्ठ चीनी मिल पुरस्कार दिलाने वाली टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
राष्ट्रीय सहकारी शक्कर कारखाना संघ नई दिल्ली ने किसान सहकारी चीनी मिल नजीबाबाद को वर्ष 2018-19 के लिए सर्वश्रेष्ठ सहकारी चीनी मिल का राष्ट्रीय दक्षता पुरस्कार प्रदान किया था। किसान सहकारी चीनी मिल के चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक दानवीर सिंह ने चीनी मिल को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार दिलाने में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गन्ना विकास मंत्री संजीव बालियान की प्रेरणा को श्रेय देते हुए चीनी मिल के अधिकारियों, मिल प्रबंधन समिति सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।