गंगा यात्रा कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता
नजीबाबाद। मुख्यमंत्री के गंगा यात्रा कार्यक्रम को लेकर भाजपाइयों ने बिजनौर के लिए कूच किया। भारत माता की जय, गंगा मैया की जय के नारों के साथ भाजपा कार्यकर्ता बिजनौर के लिए रवाना हुए। सीमा कर्णवाल, दीपक कर्णवाल, रणवीर सिंह निराला, अभिषेक तड़ियाल के नेतृत्व में भाजपाइयों ने गंगा बैराज के लिए प्रस्थान किया। इस अवसर पर नाहिद नकवी, संगीता रानी, शमा परवीन, कमला शर्मा, रानी गौडियाल, अनुराधा, मधु मालती, कविता रानी, राजबाला, सुमन चौधरी, निर्मला, रीता शर्मा, संजीता, राधा, सोमी, रीना, बबीता, सुमन, नीतू, राजकिशोर, अभिषेक पंडित, नितिन आदि मौजूद रहे।