रमजान में ठंडा खाने पीने से बचें रोजेदार : सीएमओ
बिजनौर। सीएमओ विजय कुमार यादव ने कहा कि रमजान में ठंडी चीजें न खाएं। ऐसा करने पर परेेशानी हो सकती है। गुनगुने अथवा गर्म पानी का प्रयोग कर कोरोना संक्रमण से बचाव किया जा सकता है। कहा कि ठंडी चीजों से संक्रमण फैलने का अधिक खतरा रहता है। जरूरत होने पर घड़े या सुराही के पानी का प्रयोग करें। ताजा खाना खाएं, बासी खाने या कटे हुए रखे फलों का इस्तेमाल न करें। खजूर, संतरा, चीकू या ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल किया जा सकता है।