फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: वृषभ स्थिर लग्न और प्रदोष काल का संयोग में महालक्ष्मी पूजन शुभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। इस बार दिवाली पर कई शुभ योगों का संयोग बन रहा है। आठ नवंबर को शाम 5:54 बजे से रात 7:50 बजे तक दिवाली पूजन का श्रेष्ठ समय है। वृषभ स्थिर लग्न और प्रदोष काल का यह संयोग गृहस्थों के लिए महालक्ष्मी पूजन हेतु शुभ माना गया है।
विज्ञापन


ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस दिवाली पर बुधादित्य, शुक्रादित्य, सर्वार्थ सिद्धि, त्रिग्रही और मालव्य योग का प्रभाव रहेगा। विनोद गोस्वामी ने बताया कि ये योग व्यापार, आर्थिक स्थिति और भौतिक सुख-सुविधाओं के लिए शुभ माने जा रहे हैं। इन योगों के चलते पांच राशियों के जातकों के लिए दिवाली विशेष फलदायी रहने के संकेत हैं। वृषभ राशि वालों को आर्थिक सुधार, नौकरी और कारोबार में लाभ मिलने की संभावना है। सिंह राशि वालों के कॅरिअर में प्रगति, पदोन्नति और नई जिम्मेदारियों के योग बन रहे हैं। तुला राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में सहयोग, नए कारोबारी समझौते और आर्थिक राहत मिल सकती है। धनु राशि वालों के लिए नए अवसर, पुरानी बाधाओं से मुक्ति और आमदनी में वृद्धि के संकेत हैं। मिथुन राशि के जातकों को धन लाभ और मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है।

पूजन के अन्य शुभ मुहूर्त
प्रदोष काल शाम 5:31 से रात 8:09 बजे तक रहेगा। महानिशीथ काल रात 11:39 से 12:31 बजे तक निर्धारित है। सिंह लग्न में दिवाली पूजन रात 12:25 से सुबह 2:42 बजे तक होगा। व्यापारियों के लिए कुंभ लग्न में प्रतिष्ठान पूजन दोपहर 1:27 से 2:54 बजे तक शुभ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें