अतुल कुमार गुप्ता बने बिजनौर के जिला जज
बिजनौर। हाईकोर्ट ने बरेली लैंड एक्यूजेशन एवं रिहेवलिटेशन कोर्ट के प्रेजाइडिंग ऑफिसर अतुल कुमार गुप्ता को बिजनौर का जिला जज बनाया है। बिजनौर में जिला जज जयश्री आहुजा के 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो जाने के बाद से जिला जज का पद रिक्त चल रहा था। मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले जिला जज अतुल कुमार गुप्ता ने एचजेएस की परीक्षा क्लियर करने के बाद एडीजे के रूप में दो अप्रैल 2012 को न्यायिक सेवा की शुरूआत की थी। दो मई 2016 को वो प्रोन्नत होकर झांसी के जिला जज बने।