फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: तीन बच्चों के अपहरण का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
अफजलगढ़। मंगलवार की शाम गांव शाहपुर जमाल निवासी अंश (11) पुत्र मदन सिंह, दक्षकुश (11) पुत्र लेखराज व अभिनव (9) पुत्र सुशील गांव के समीप आलमपुर निवासी अरुण कुमार ट्यूबवेल पर नहा रहे थे। परिजनों के मुताबिक वहां दो बाइकों पर सवार तीन लोग पहुंचे। उन्होंने बच्चों को उनका रिश्तेदार बताया तथा उनके साथ घर चलने को कहा। वह लोग बच्चों को बाइक पर बैठाकर चल दिए। जब ये लोग शाहपुर जमाल से आगे निकल गए। तब बच्चों ने शोर मचाया। इस पर आसपास मौजूद ग्रामीणों को आते देख आरोपी बच्चों को मनोहरवाली लकड़ी की टाल के पास छोड़कर भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों सहित अन्य लोगों से जानकारी हासिल की। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अमित किशोर श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि तहरीर प्राप्त होने प्राथमिकी दर्ज कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें