एक महिला सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
चांदपुर। गांव दरबड़ के लोगों ने पहाड़पुर निवासी एक महिला सहित चार लोगों के खिलाफ वेलफेयर सोसाइटी के नाम से साढ़े तीन लाख रुपये हड़पने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव दरबड़ निवासी चन्द्रशेखर, कपिल सिंह, राज कुमार, ओमप्रकाश, नन्हे, सतेन्द्र, अनस, बेगराम आदि ने बताया कि गांव पहाड़पुर खुर्द निवासी अशोक कुमार सैनी और अंकित गांव में वेलफेयर सोसायटी चला रहे हैं। इसमें गांव के बहुत से लोग खाता धारक हैं। आरोपी प्रतिदिन दुकान पर आकर पैसा एकत्रित करके ले जाते थे। वर्ष 2022 में जमा की गई रकम का एक भी पैसा आरोपियों ने वापस नहीं किया है।
आरोपियों ने साजिश के तहत करीब साढ़े तीन लाख रुपये लिए है। रुपये लेने आरोपियों के घर गए तो अभद्रता की गई। आरोपियों ने हमला भी किया। पुलिस ने दो को नामजद करते हुए चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।