फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने गैंगस्टर का 20 लाख रुपये का मकान किया कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
गैंगस्टर का मकान किया कुर्क
विज्ञापन

नगीना। पुलिस ने आईपीएल का सट्टा कराने वाले गैंगस्टर के आरोपी का 20 लाख रुपये कीमत का घर कुर्क कर लिया है और मकान पर ताला डाल दिया है।
डीएम रमाकांत पांडेय के आदेश पर पुलिस ने उत्तर प्रदेश गिरोहबंद और समाजविरोधी क्रियाकलाप(निवारण)अधिनियम की धारा 14(1)के अंतर्गत मोहल्ला सरायमीर निवासी अकरम का 20 लाख रुपए की कीमत वाला मकान कुर्क कर लिया है। कुर्की की कार्रवाई तहसीलदार/मजिस्ट्रेट हामिद हुसैन ने की और दुमंजिले मकान के मेन गेट पर ताला लगाकर सील लगा दी। तहसीलदार के साथ एसएसआई संजय कुमार व एसआई अजय कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मुरारी दोहरे ने बताया कि अकरम आईपीएल का सट्टा कराता था। उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में भी मुकदमा दर्ज था। अभी भी वह चोरी छिपे आईपीएल का सट्टा करा रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें