फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिज्ञासाओं को शांत करेगी खगोलीय प्रयोगशालाएं : बीएसए

Sun, 12 Feb 2023 04:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नजीबाबाद के लालूवाला में खगोलीय प्रयोगशाला का निरीक्षण करते बीएसए जय करण यादव।
विज्ञापन
बिजनौर, नजीबाबाद। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने खगोलीय प्रयोगशालाओं का निरीक्षण कर शिक्षकों को विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच विकसित करने की सलाह दी।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा द्वारा विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने और उनकी विज्ञान संबंधी जिज्ञासाओं को शांत करने के लिए जनपद में खगोलीय प्रयोगशालाओं का निर्माण कराया है। प्रथम चरण में जनपद में नजीबाबाद ब्लॉक की दो खगोलीय विज्ञान शाला सहित 20 खगोलीय विज्ञानशालाएं विकसित की गईं हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जय करण यादव ने शनिवार को नजीबाबाद ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय लालूवाला में स्थापित खगोलीय विज्ञानशाला का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

डीसी एमआईएस अनुज शर्मा, एआरपी मोबीन हसन, मुख्य अध्यापिका कमला रानी, नाहिद अब्बास, नताशा की उपस्थिति में बीएसए ने नवनिर्मित खगोलीय प्रयोगशाला के उपकरणों और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। बीएसए जय करण यादव ने कहा कि खगोलीय प्रयोगशालाएं विद्यार्थियों की विज्ञान संबंधी जिज्ञासाओं को शांत करने में वरदान साबित होंगी। प्रयोगशालाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को दूरबीन आदि से उपग्रह, तारों तथा अनेक वैज्ञानिक जानकारियां मिलेंगी। नजीबाबाद ब्लॉक में प्राथमिक विद्यालय भागूवाला में भी खगोलीय प्रयोगशाला स्थापित की गई है।

नजीबाबाद के लालूवाला में खगोलीय प्रयोगशाला का निरीक्षण करते बीएसए जय करण यादव।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें