फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: वैज्ञानिक सोच के साथ बनाए उत्कृष्ट मॉडल

Sun, 12 Feb 2023 04:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नजीबाबाद के हिरा इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी देखते अतिथि।
विज्ञापन
बिजनौर, नजीबाबाद। हीरा इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान और इस्लामिक प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने वैज्ञानिक सोच के उत्कृष्ट मॉडल प्रदर्शित किए।
विज्ञापन

हीरा इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक मौलाना मो. ईसा, प्रधानाचार्य आदिल युसूफ खान और शिक्षिकाओं के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने विज्ञान और इस्लामिक प्रदर्शनी का आयोजन किया। विद्यार्थियों ने वाटर फाउंटेन, एयर पॉल्यूशन, ग्रीन इंडिया क्लीन इंडिया, सोलर सिस्टम, वाटर साइकिल, लंदन ब्रिज, डीएनए, मानसून चक्र सहित विभिन्न मॉडल प्रदर्शित किए।
मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन मौअज्जम खां एड. और इंजी. मौअज्जम खान सहित अनेक अतिथियों ने मॉडल का अवलोकन कर विद्यार्थियों की रचनात्मक और वैज्ञानिक सोच की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी में लाइबा, इरम, अर्शी, मिस्बाह, महविश, महनाज, रियाज, अनम के नेतृत्व में अक्सा, शमीम, ऐना हयात, अल्फिशा, सिदरा, माज, जैद, आजाद, समीर खान, इफरा सहित अनेक विद्यार्थियों ने विज्ञान मॉडल बनाए। अभिभावकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर शिक्षिकाओं की विद्यार्थियों में वैज्ञानिक और रचनात्मक सोच विकसित करने की प्रशंसा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें